ऐसी जीवनसाथी चाहूंगा, जिसमें मेरी दादी और मां के गुण हों: राहुल गांधी

0
445

 

Advertisement

 

 

 

 

न्यूज ‌‌। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों।
उन्होंने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

 

 

 

 

राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ”यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी आैर मां की खूबियां मिली-जुली हों।

 

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू” बोलता है तो उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है तथा ऐसा बोलने वाले अपने आप में परेशान आैर डरे हुए होते हैं। उन्होंने कहा, ”यह दुष्प्रचार का हिस्सा है। जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसके जीवन में कुछ नहीं है, उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे मैं, स्वागत करूंगा।””
राहुल गांधी ने कहा, ”मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो… मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।””
उन्होंने इस साक्षात्कार में गाड़ियों आैर बाइक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की आैर बताया कि उनके पास अपनी कोई कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा, ”मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20″ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।””
राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रोटा (स्कूटर) पसंद थी।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों आैर ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए यहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।

Previous articleकोरोना संक्रमण के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण….
Next articleबुजुर्गो को अतिरिक्त कार्डियक केयर की आवश्यकता : डा बलबीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here