लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 16 जुलाई को तीन दिनों के राजधानी के दौरे पर पहुंच गई। प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 18 महीनों बाद राजधानी पहुंची है। बताते चलें इससे पहले वह राजधानी दिसंबर वर्ष 2019 में आई थीं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी राजधानी पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वह यहां से सीधा जीपीओ गांधी प्रतिमा पहुंची और वहां पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद गांधी प्रतिमा पर ही योगी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा। अचानक गांधी प्रतिमा पर उनके मौन व्रत रखने पर उनके साथ सभी कांग्रेसी भी धरने पर बैठ गए। उनके इस कदम से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेसियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक प्रियंका गांधी ने यह मौन उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ रखा गया। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद थे। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 2022 चुनाव की रणनीति बनाने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से 3 दिन राजधानी में विभिन्न बैठकों और कांग्रेसियों से मुलाकात करके 2022 के चुनाव की रणनीति तैयार करेंगी।
प्रियंका गांधी अपने लखनऊ प्रवास में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करेंगी । वह 17, 18, 19 जुलाई को वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात-मुलाकात करेगी। प्रियंका कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी भी है। वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके यूपी में कांग्रेस 2022 चुनाव कैसे जीतेगी। इसके लिए रणनीति तैयार करेंगी।