लखनऊ। पोलियो के खिलाफ एक बार फिर शुरू हुए अभियान के तहत रविवार को राजधानी के 2783 केंद्रों पर पांच साल तक के 225852 बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गयी। पोलियो अभियान का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड. मनोज अग्रवाल ने अवंतीबाई चिकित्सालय में सुबह दस बजे किया। उद्घाटन समारोह में जनकल्याण परिवार की डॉ. निधि सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह मौजूद थे आैर इन्होंने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी। सोेमवार से घर- घर अभियान चलाकर छूटे बच्चों को पोलियों की दवा पिलायी जाएगी।
पोलियो अभियान की जानकारी शहरी व ग्रामीण इलाकों में अभियान के बारे में पहले से जानकारी दे दी गयी। पोलियो अभियान कोरोना संक्रमण के दौरान अभियान प्रभावित रहा था। स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ सरकारी अस्पतालों में पोलियो केन्द्र बनाकर पोलियो ड्राप पिलाई गयी।
अवंतीबाई चिकित्सालय में उद्घाटन कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 25 मार्च तक चलेगा। राजधानी में करीब 7,43,684 बच्चों को पोलिया की दवा पिलायी जानी है। इसमें अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, वह पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये। ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज बूथ पर पोलियो की दवा पिलाने के बाद कल से घर-घर जाकर पोलियो की दवा छूटे बच्चों को पिलायी जाएगी। कोरोना काल में प्रभावित इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्यकर्ता जुट गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हाल में पड़ोसी देशों में एक दो केस पोलियो के चिन्हित हुए हैं। लिहाजा यहां एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है ताकि पोलियो को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
कार्यक्रम में डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सोमवार से 2204 टीमें घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे। दूर दराज के इलाकों के लिए 136 मोबाइल टीमें भी बनायी गयी हैं। करीब 136 ट्रांजिट टीमें अलग-अलग इलाकों में कैम्प लगाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान में 17 डिवीजनल अधिकारी व 592 सुपरवाइजर के साथ ही 136 मोबाइल टीमों लगी है। 2204 टीम घर-घर जाकर सोमवार से दवा पिलायेगी।