मुंबई तट के समीप नौका एक्सीडेंट में 13 की मौत, 101 को बचाया

0
275

न्यूज। महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नौसेना की एक स्पीड बोट के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी।
फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 10 नागरिक आैर नौसेना के तीन कर्मचारी शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने नौसेना के हवाले से बताया कि इस घटना में शाम साढे सात बजे तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा” द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे नौसेना की एक स्पीड बोट इस नौका से टकरा गई। घटना का कथित वीडियो भी प्रसारित हुआ है।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना आैर तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव आैर तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान के लिए चार हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी आैर क्षेत्र के मछुआरे भी राहत ?एवं बचाव कार्य में शामिल हैं।

Previous articleलखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मौत
Next articleनारायणा हेल्थ सिटी के विशेषज्ञों ने युवती में किया हार्ट व लंग का सफल प्रत्यारोपण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here