जानिए दिन भर में पानी पीने का सही समय

0
839
Photo Source: http://www.carmencitta.me/

हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टरों के अनुसार डेली कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। काम पानी पीने से कई अन्य बीमारियां शरीर में पनाह ले लेती है। खाने से ज्यादा जरूरी शरीर में पानी होना आवश्यक है, लेकिन पानी कब और कितना पियें यह हमें यह जानना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement

पेश है द एम्पल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट –

आपका आधा पेट भोजन से एक चौथाई भाग पानी से और शेष 25 फीसदी भाग हवा से भरा होना चाहिए। पानी के हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। चेहरे पर चमक, बालों का झड़ना, पेट की समस्या और मोटापे जैसे कई समस्याओं का हल पानी से ही होता है लेकिन इन सब का फायदा तब ही होता है जब पानी का सेवन सही समय पर किया जाए। महर्षि वाघ भट्ट ने 103 रोग खोजें हैं जो कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से होते हैं।

1. सुबह उठते ही पिएं 1 से 2 गिलास पानी

खाली पेट 2 गिलास पानी पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर की सारी गंदगियां पेशाब के जरिए बाहर निकलेगी और आपके शरीर के सारे अंग सुचारू रूप से काम करेंगे।

2. खाना खाने के आधे घंटे पहले पिएं पानी

खाना खाने से पहले अगर आप पानी पिएंगे तो आपकी भूख थोड़ी कम हो जाएगी और आप कुछ कम खाएंगे, जिससे आपका मोटापा घटेगा। इसके साथ ही आपका पेट भी ठीक रहेगा।

3. खाना खाने के तुरंत बाद  पानी न पिएं

खाना खाने के एक घंटे बाद पानी का सेवन करें, जिससे पेट में खाना पचाने वाला जूस अपना प्रभाव दिखा सके। अगर आप खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पिएंगे तो खाना जल्‍दी हजम नहीं होगा।

4. पानी की जगह दही, छाछ या रायता आदि का सेवन करें

अगर आप को खाना खाते वक्‍त प्यास लगें तो पानी की जगह दही या रायता लें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और खाना भी आराम से हजम होगा।

5. थकान लगने पर पानी पिएं

हमारा दिमाग 75% पानी से भरा हुआ है। अगर आप थकान लगने पर पानी पिएंगे तो आपका दिमाग अच्‍छे से काम करेगा और आपका मन काम में भी पूरी तरह लगेगा।

6. दिन के शुरुआत में ढेर सारा पानी पिएं

दिनभर ढेर सारा पानी पीना चाहिये और जैसे जैसे शाम होने लगे, पानी का सेवन कम कर देना चाहिए, जिससे रातभर बाथरूम की ओर ना भागना पडे़।

7. नहाने से पहले पानी पिएं

नहाने से पहले पानी पीने से ब्‍लड प्रेशर कम करने में सहायता मिलती है। अगर गरम शॉवर ले रहे हों तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचें

8. एक्‍सरसाइज के पहले और आखिर में पानी पिएं

यह बहुत जरुरी है कि जब भी आप एक्‍सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, जिससे आपकी मासपेशियों को एनर्जी मिल सके। पानी पीने से थकान कम लगती है। अगर आप ठीक से पानी नहीं पियेंगे तो आप जल्‍द ही थक जाएंगे।

9. बीमारी, प्रैगनेंसी या स्‍तनपान करवाते समय पानी पिएं

अगर आप बीमार है तो पानी पीने से आपकी बॉडी जल्‍द ही रिपेयर हो जाएगी। प्रेगनेंट और स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को आम दिनों के मुकाबले अधिक पानी का आवश्‍यकता होती है। इन्‍हें हर दिन 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।

10. खड़े होकर न पिएं पानी

मान्यता है कि खड़े होकर पानी पीने से एक उम्र के बाद घुटनों का दर्द परेशान करने लगता है। इसलिए ऐसे पानी पीने से बचना चाहिए।

11. बाहर के पानी से बचें

बाहर का पानी पीने से यथा संभव बचें। अशुद्ध पानी से लीवर और गुर्दों के रोग हो सकते हैं। इन दोनों में इंफेक्शन हुआ तो इसका असर दिल पर भी पड़ता है।

12. ठंडा पानी कभी नहीं पियें

यह गर्म/ गुनगुना या शरीर के तापमान के अनुसार होना चाहिए। ठंडा पानी पीने से शरीर के कुछ अंगों में रक्त नहीं पहुँचता है। कुछ समय के बाद यह कमजोरी और कई प्रकार की बिमारियों का कारण बनता है जैसे की हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, ब्रेन हेमरेज आदि। अधिकतर बार ठंडा पानी पीना कब्ज का मुख्य कारण होता है। इससे बड़ी आंत सिकुड़ती है जो कि अनेक जटिलताएं पैदा करती है। यह बात अन्य ठंडे खाद्य पदार्थों पर भी लागू होती है।

Previous articleदिल की बीमारी बढा रही है महिलाएं
Next articleदिमाग दुरुस्त बनाना है तो बोले हिन्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here