कर्नाटक में मंत्री व महिला कांग्रेस अध्यक्ष के घर आयकर छापामारी

0
1037

कर्नाटक के एक मंत्री रमेश एल. जारखिहोली और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी आर. हेब्बालकर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा और करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का पता लगाया। खबरों के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया गया है। साथ ही 41 लाख रुपये कैश के अलावा सोना और जेवरात जब्त किए गए।

Advertisement

आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक साजिश है –

खबरों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग को कर्नाटक के मंत्री रमेश एल. जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर. हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली है। इस बारे में सफाई देते हुए मंत्री रमेश एल. जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया। भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी आर. हेब्बालकर से संपर्क नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रुपये की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं गहने मिले हैं।

Previous articleवड़ोदरा में शाहरुख़ से मिलने पहुंचे युसूफ और इरफ़ान पठान
Next articleजम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here