लखनऊ। तालकटोरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाश दिन-दहाड़े महिला से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। महिला अपने घर से चंद कदमों की दूरी पर सहेली से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तालकटोरा के राजाजीपुरम मल्टी स्टोरी एफ-1488 निवासिनी कल्पना सिंह महिला आयोग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह अपने घर के पीछे मु य रोड़ पर सड़क किनारे खड़ी होकर सहेली गुड्डी से बातचीत कर रहीं थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पीछे से आ गये। कल्पना कुछ समझ पातीं इसके पहले ही बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने उन पर झपट्टा मार दिया और सोने की चेन छीन ली।
पीडि़ता चीखने लगी, लेकिन बदमाश कुछ ही पलों में इलाके नदारत हो गए। पीडि़ता ने तत्काल मामले की जानकारी 100 न बर डायल कर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के िालाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता के पति श्यामलाल का पूर्व में ही देहवासान हो चुका है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
कई राउण्ड़ की रेकी
पीडि़ता और उनकी सहेली ने बताया दोनों ही बदमाश हेल्मेट पहने हुए थे। दोनों महिलायें मौके पर करीब 20 मिनट से बातें कर रहीं थीं। इतनी देर में बदमाशों ने महिलाओं की रेकी करने के लिए तीन से चार बार चक्कर लगाये थे। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर भाग निकलने का रास्ता चुना। जिसके बाद चेन छीनकर भाग निकले।