डेंटल शो होगा कुछ खास…..

0
2137

लखनऊ। दांतों से जुड़ी बीमारियां अौर उसकी सर्जरी के बारे में डेंटल सर्जन को समय पर नयी जानकारी नही मिल पाती है, अगर जानकारी मिल गयी तो मन में आये सवालों का निदान नही हो पाता है। ऐसे में दांतों के बारे में नये अपडेट के बारे में विशेषज्ञ डेंटल सर्जन दो दिवसीय यूपी डेंटल शो में जानकारी देंगे। यह डेंटल शो किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंडियन डेंटल एसोसिएशन आयोजित किया जा रहा है। इस डेंटल शो में लगभग एक हजार डेंटल सर्जन भाग ले रहे है जो कि अपने अनुभव साझा करने के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। यह जानकारी केजीएमयू के दंत संकाय के प्रो. अनिल चंद्रा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी।

Advertisement

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यूपी डेंटल शो में दूर दराज क्षेत्रों से आ रहे डाक्टर चिकित्सा क्षेत्र में आ रही नयी अपडेट के बारे में हासिल करेंगे। इसके साथ ही डेंटल के मेडिकोज को नये उपकरण व नयी तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी। इस शो में डेंटल शो में उपकरणों की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डाक्टर अपने अनुभव साझा करेंगे आैर दांतों की बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डा. चंद्रा ने बताया कि दांतों की कई बीमारियों के बारे में लोग अभी भी भ्रामक स्थिति में रहते है। इस दौरान डा. राकेश यादव, डा. सचिन प्रकाश, डा. अमित शुक्ला, डा. मनोज श्रीवास्तव, डा. रमेश भारती, डा. सुरेद्र सिंह, डा. जितन्द्र मौजूद थे।

Previous articleएक दिन में 13 स्वाइन फ्लू
Next articleहेपेटाइटिस हाई रिस्क ग्रुप के लिए पीजीआई में मुहिम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here