‘प्रियंका लापता’ के पोस्टरों से गर्म हो गयी राजनीति

0
992

न्यूज। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेा में उनकी पुाी प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी के पोस्टरों से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में रोष है वही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इसे जनता का आक्रोश बताया। प्रियंका के लापता होने के पोस्टर दिखने के बाद रायबरेली में पिछले दो दिनों से राजनीतिक सरगर्मी बढ गयी है। दूसरे दिन शहर कस्बो के बाद अब गांवों में भी प्रियंका गांधी के गायब होने के पोस्टर लगे है। जिले में पोस्टर सताव, खीरो, सेमरी, सरेनी ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन आदि जगहों पर लगे दिख रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसको लेकर रोष व्याप्त है।

Advertisement

सांसद प्रतिनिधि के0 एल0 शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सब शासन प्रशासन की शह पर हो रहा है। अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर का कहना है कि पोस्टर छापने तथा उन्हें लगवाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं ने संवाददाताओं से कहा कि पोस्टर में लिखी हुई बाते बेबुनियाद नही है। यह जनता का आक्रोश है। केवल चुनाव के समय दिखने वाली प्रियंका वाड्रा एक बार भी इन साढ़े चार सालों में क्यों नहीं दिखाई दी। जनता से किये हुए सारे वादे क्यों भूल गई। रायबरेली में इतने हादसे हो गए लेकिन प्रियंका गांधी ने एक बार भी जिले में आना उचित नहीं समझा। लोकसभा का चुनाव नजदीक आ गया है। अब यहाँ की जनता को भावनात्मक तरीके से ब्लैकमेल किया जायेगा। जनता इस बार उनके बहकावे में नही आयेगी और उनको सबक सिखायेगी।

जिले में गरमाये राजनैतिक माहौल में रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी ने आगामी दो नवम्बर को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँच रही है। वह अपने संसदीय क्षेा में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करेंगी। श्रीमती गांधी भुवे मऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो की बैठक करेगी। उधर भाजपा जिला प्रभारी हीरो बाजपेई ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंाी अरुण जेटली भी दस नवम्बर को रायबरेली के दौरे पर आनेे की उम्मीद है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलगभग 14 लाख नये लाभार्थियों को मिलेगी पेंशन
Next article105 टीमें भाग लेगी सुब्रातो कप में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here