पीजीआई : कार्यबहिष्कार से दिनभर बेहाल मरीज, अब होगी 28 से हड़ताल

0
908

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के कर्मचारियों का दिन भर चला कार्य बहिष्कार शाम चार बजे खत्म हो गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 25 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो 28 जनवरी से सीधे पूर्ण कालिक हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले कार्य बहिष्कार मरीज बेहाल हो गये। कार्यबहिष्कार के चलते इंडो स्कोपी, एंजियोग्राफी, एक्स-रे, विशेष खून की जांच प्रभावित हुई। हालांकि ओपीडी सामान्य रूप चलने का दावा किया है, फिर भी कार्यबहिष्कार से मची अफरा-तफरी के कारण मरीजों का काम प्रभावित रहा। मरीज परेशान होकर इधर- उधर भटकते रहे है, उन्हें कोई सटीक जानकारी देने वाला नहीं मिला।

Advertisement

एम्स के समान भत्ते न मिलने से खफा पीजीआई कर्मचारी शुक्रवार सुबह संस्थान तो पहुंचे, लेकिन कामकाज छोड़कर सभी प्लाजा पर एकजुट हो गये थे। सुबह करीब नौ बजे तक दो हजार से ज्यादा कर्मचारी पहुंच गये। संस्थान प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस व शासन के अधिकारियों ने कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने के लिए काफी मनाया। शासन द्वारा 31 जनवरी तक दिये गये समय के पक्ष में कोई भी कर्मचारी नही था। आज सामान्य ड्यूटी वाले कर्मचारी केवल कार्यबहिष्कार में शामिल किए गए हैं।

हार्ट के मरीजों को एंजियोग्राफी के लिए पहले से मरीजों को भर्ती किया जाता है, लेकिन कैथ लैब के टेक्नोलाजिस्ट कार्य बहिष्कार पर थे, जिसके कारण केवल गंभीर आठ मरीजों का एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी किया बाकी लगभग 22 मरीजों को डेट दे दिया गया संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश कपूर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.अमित अग्रवाल, अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख प्रो.राजेश हर्षवर्धन ने दावा किया कि कार्य बहिष्कार के चलते कार्य की गति धीमा रहा लेकिन कार्य बंद नहीं हुआ। ओपीडी सामान्य रूप से चली विंटर वेकेशन में आधे संकाय सदस्य अवकाश पर है, उनकी जगह उनके जूनियर डाक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया।

वार्ड में भी कम नर्सेज से काम चलाया गया। विशेष लैब की जांच भी प्रभावित हुई, लेकिन स्थित नियंत्रण में रही। कार्यबहिष्कार में ओटी, इमरजेंसी, आईसीयू के कर्मचारियों को अभी शामिल नहीं किया गया। इससे यहां पर कार्य प्रभावित नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार के बाद भी खून की विशेष जांचों के लिए ब्लड कलेक्शन सेंटर खुला रहा। जहां मरीजों का रक्त का नमूना लिया। कर्मचारियों के प्रति निदेशक ने आभार प्रकट किया कहा कि मरीज हित में समय दे कर अच्छा मैसेज दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजबड़े में घुसी सरिया निकालने के बाद युवक की हालत में सुधार
Next articleतो इसलिए नहीं करते दंबग स्टार सलमान किसिंग सीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here