रामनवमी पर सरयू नदी में डुबकी लगा की पूजा अर्चना

0
949

न्यूज – अयोध्या की प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेला में शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया और पूजा अर्चना किया। दूरदराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले यह श्रद्धालु प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर और विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन भी किये।

Advertisement

श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में दूरदराज से यहां आये लोग आकर सरयू नदी में स्नान करके प्रमुख मंदिरों में जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को मनाया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली होने के नाते यहां श्रीराम का जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया जाता है। लाखों श्रद्धालुओं ने पविा सरयू नदी में डुबकी लगाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

यहां का प्रसिद्ध कनक भवन मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर में दोपहर के ठीक बारह बजते ही मर्यादा पुरुषोत्तम का सांकेतिक जन्म करने के बाद पुा जन्म के समय गाये जाने वाले विशेष लोकगीत सोहर के रूप में भजन व बधाई गीत गाये व उपहार लिये। अवध की संस्कृति के अनुसार बच्चे के जन्म पर किन्नर आते हैं, गीत गाते हैं, बदले में उन्हें उपहार दिया जाता है। सांकेतिक जन्म किये जाने के बाद यहां ऐसा लगता है कि पूरे अयोध्या में सबके घर में शिशु का जन्म हुआ हो।

जन्म के समय पूर्व में ही श्रद्धालु मंदिर में पहुँचकर अपना-अपना स्थान बनाने लगते हैं। सिर पर गठरी, कंधे पर बच्चा लिये दूरदराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले यह श्रद्धालु प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर और विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करना नहीं भूलते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleविभिन्न राज्यों में जाकर निशुल्क सेवा कार्य करने वाले डॉक्टर सम्मानित
Next articleकिडनी की सर्जरी के बाद पेले का स्वास्थ्य सुधार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here