ट्रामा सेंटर की कैजुल्टी में बढ़ेगें बिस्तर

0
561

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में जल्द ही कै जुल्टी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। मरीजों की दिक्कतों को देखने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है। यहां विस्तार के लिए केजीएमयू प्रशासन से अनुमति मांगी गयी है। ट्रामा सेंटर की कैजुल्टी वार्ड में आने वाले मरीजों को सबसे पहले भर्ती किया जाता है। यहां पर मरीजों की भीड़ लगातार बनी रहती है आैर बिस्तरों की कमी भी बनी रहती है। यहां से मरीजों को जांच के बाद बीमारी तय हो जाने पर वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है।

Advertisement

बिस्तरों की कमी के कारण मरीजों को स्ट्रेचर पर भी बाहर रखा जाता है। बिस्तर खाली होने पर ही शिफ्ट किया जाता है। आये दिन गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज दिये जाने में परेशानी हो जाती है। इस परेशानी को देखते हुए अब केजीएमयू प्रशासन ट्रामा सेंटर की कैजुल्टी वार्ड में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताते है कि कैजुल्टी वार्ड में बिस्तरों की कुल संख्या 24 है, इसको बढ़ाकर तीस से पैंतीस बिस्तर किये जाने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव पास हो जाने के बाद कैजुल्टी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। विस्तार होन के बाद कुछ बिस्तरों पर अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण भी लगा दिये जाएंगे।

Previous articleसीएम ने कुशीनगर जिला अस्पताल का निरीक्षण कर दिये निर्देश
Next articleचिकन पॉक्स से परेशान, नहीं पहुंचे सरकारी डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here