चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण देश के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण पल : मोदी

0
591

न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों को बधाई देते हुये सोमवार को कहा कि यह देश के गौरवशाली इतिहास का विशेष क्षण है। श्री मोदी ने ट््िवटर पर लिखा, ”यह देश के गौरवशाली इतिहास के कालक्रम पर लिखा जाना वाला महत्वपूर्ण क्षण है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण विज्ञान में नये मुकाम हासिल करने के हमारे वैज्ञानिकों के कौशल और 130 करोड़ भारतीयों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आज हर भारतीय बेहद गौरवांवित महसूस कर रहा है।””

Advertisement

प्रधानमंाी ने कहा कि हर भारतीय इस तथ्य से अत्यंत आनंदित होगा कि चंद्रयान-2 पूरी तरह से भारतीय मिशन है। इसमें एक ऑर्बिटर है जो चंद्रमा का चक्कर लगायेग। चंद्रमा की सतह के विश्लेषण के लिए लैंडर-रोवर का एक मॉड्यूल भी है।
उन्होंने कहा, ”चंद्रयान-2 इस मायने में भी अद्वितीय है कि इसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रवीय क्षेा का अध्ययन किया जायेगा जो इससे पहले किसी भी मिशन में नहीं किया गया है। इससे चंद्रमा के बारे में नयी जानकारी मिल सकेगी।””

मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 जैसे प्रयासों से हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और नये खोजों की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान से देश के चंद्र अभियान को बड़ी मजबूती मिलेगी। इससे चंद्रमा के बारे में हमारी जानकारी में काफी इजाफा होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleराशिफल – सोमवार, 21 जुलाई 2019
Next articleअनियमित तबादला के विरोध में 25 को प्रदर्शन करेंगे फार्मासिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here