सेंचुरी पार कर चुके मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

0
644

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के आर्थोपैडिक विभाग में 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग का सफलता पूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण करने में सफलता प्राप्त कर ली है। सर्जरी से पहले बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ के कारण पल्मोनरी एंड क्रिटकल केयर मेडिसिन में भर्ती कराया गया। जहां पर डा. वेद प्रकाश ने ब्लड प्रेशर व अन्य दिक्कत लगातार बढ़ रही थी। आर्थोपैडिक सर्जन डा. संतोष कुमार का दावा है कि पहली बार सौ वर्ष से अधिक बुजुर्ग का कूल्हा प्रत्योपरण पहली बार किया गया है।

Advertisement

आर्थोपैडिक सर्जन डा. संतोष कुमार ने बताया कि गोमती नगर निवासी रामधारी को बिस्तर से गिरने के कारण नेक फीमर या कू्ल्हा का फ्रेक्चर हो गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बुजुर्ग की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा बतायी। परिजनों ने 16 फरवरी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह भर्ती होने के तीन दिन पहले बिस्तर से गिरे थे। उन्होंने बताया जांच में कूल्हा के फ्रेक्चर के अलावा सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ब्लड प्रेशर के अलावा एसपीओटू भी गड़बड़ अा रहा था। यहां के डाक्टरों ने तत्काल ट्रामा सेंटर में शताब्दी फेज दो में पल्मोनरी एंड क्रिटकल मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डा. वेद प्रकाश न बताया कि ब्लड प्रेशर के साथ ही एसपीओटू तथा पल्स रेट भी गड़बड़ चल रहा था। उन्होंने बताया कि अधिक उम्र के कारण इंट्राविनम के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की दवा दी गयी।

डा. संतोष ने बताया कि उम्र सौ वर्ष से अधिक होने के कारण सबसे ज्यादा एनेस्थिसिया वाले डाक्टर को दिक्कत आ रही थी। बेहोश करने के लिए एनेस्थिसिया के डाक्टरों ने स्पाइन में लगाया गया। इसके बाद सर्जरी की गयी। कूल्हा प्रत्यारोपण बीस फरवरी को किया गया। प्रत्यारोपण में सभी दवाओं को इंट्रावीनस एंटी बायोटिक दी गयी। एनेस्थीसिया के डाक्टरों का क हना है कि स्पाइन में इंजेक्शन लगाना काफी दिक्कत का काम था। कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद वापस पल्मोनरी क्रिटकल मेडिसिन विभाग भेज दिया गया। डा. वेद प्रकाश के बताया कि मरीज को दूसरे दिन चला दिया गया। इसके बाद 22 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। इूलाज करने वाली टीम में डा. अमित कुमार, डा. सचिन कुमार, डा. अभिषेक गोयल, डा. फैजान, डा. कैफी, डा. सुलक्षणा, डा. गौरव के अलावा नर्सिंग विभाग की टीम भी शामिल थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleचीन में जंगली जानवरों के व्यापार पर रोक
Next articleसही इलाज न कराने से बिस्तर पर लेटे मर जाते है बुजुर्ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here