दिल्ली में कोरोना का बढ़ रहा रिकॉर्ड

0
657

 

Advertisement

 

न्यूज। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को फिर से रिकॉर्ड 6,715 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे संक्रमितों की संख्या 4.10 लाख के करीब पहुंच गयी।
राजधानी में पिछले सप्ताह पांच दिनों तक रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद सोमवार को नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ जिससे सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले बुधवार को अब तक का सर्वाधिक 6,842 मामले सामने आये थे। मंगलवार को तब तक का सर्वाधिक 6,725 मामले दर्ज किये गये थे जबकि शुक्रवार को 5,891 मामले दर्ज किये गये थे।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंाालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 4,16,653 हो गई। इस दौरान 5,289 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,71,155 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक गिरावट के साथ 89.08 प्रतिशत पर आ गयी जो बुधवार को 89.24 फीसदी थी।
इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 66 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,769 हो गयी है। इससे पहले रविवार को भी सर्वाधिक 51 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी थी।
चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,360 और बढ़ कर आज 38,729 पहुंच गयी।
गौरतलब है कि राजधानी में इससे पहले रविवार को 5,664 मामले, शनिवार को 5,062 मामले, गुरुवार को 5,739 मामले और बुधवार को 5,673 नये मामले सामने आये थे।

Previous article14.82 लाख कर्मचारियों को Bonus gift
Next articleमतिभ्रम कोविड-19 का शुरुआती लक्षण सम्भव : अध्ययन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here