न्यूज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया है। करीबियों का कहना है कि मोतीलाल वोरा का 92 साल की उम्र हो चुकी थी और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
बताते चलें कि मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की कमान संभाली थी। यह संयोग ही है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का कल ही जन्मदिन था। लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि मोतीलाल वोरा दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अगर उनका राजनीतिक सक्रिय जीवन पर नजर डाली जाए तोवे 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे।