केजीएमयू को यूनाइटेड किंगडम से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त

0
1158

 

Advertisement

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का चयन भारत के उन चुनिंदा इंस्टिट्यूशन में किया है, जो विभिन्न रोगों के लिए गाइड लाइन तैयार करने के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उच्चस्तरीय इलाज के लिए निर्णय लेता है। यही नही उच्च-गुणवत्ता की जानकारी का उपयोग करने में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति परामर्श देने का कार्य भी करता है।
इसक ा चयन कोच्ररेन, यूनाइटेड किंगडम से किया जाता है, जो इस क्षेत्र में विश्व में सबसे प्रतिष्टित अंतराष्ट्रीय संगठन है। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी अपने दिशा निर्देशों में इनकी मदद लेता है। विश्व के शीर्ष चिकित्सा संस्थान कोच्ररेन के प्रशिक्षण केंद्र हैं। अब तक भारत में डॉक्टरों, नीति निर्माताओं और उपभोक्ताओं को वेलिंग जाने के लिए वेल्लोर जाना पड़ता है। कुलपति ने बताया कि अब वे बहुत जल्द ही केजीएमयू से विश्व स्तर का मानकीकृत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केजीएमयू के संकाय सदस्य और छात्र पहले से ही कोच्ररेन के साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विशेषज्ञों के साथ सात विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों में उच्च गुणवत्ता की जानकारी तैयार करने में शामिल हैं। डॉ. पुरी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सलाहकारों और प्रो. बालेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. हरदीप सिंह मल्होत्रा, डॉ. आनंद श्रीवास्तव और प्रो. आर. डी. सिंह की टीम को बधाई दी है।

Previous article18 को रखेंगे उपवास और धरना
Next articleअच्छा बोलने के साथ-साथ अच्छा सुनना भी आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here