क्रिटिकल है, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत

0
862

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कल्याण की हालत नाजुक होती जा रही है। उनके शरीर के अंदर धीरे धीरे साथ नहीं दे रहे हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर गले में ट्यूब डालकर ऑक्सीजन दी जा रहे।
पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत धीरे- धीरे नाजुक होती जा रही है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नही ले पा रहे हैं, जिसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नही हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर की पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे चिकित्सा भाषा में इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं। केंद्रीय मंत्री
राजनाथ सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक भी हाल लेने पहुचे।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना हैं कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उपचार में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा। उनकी अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। कोई खास सुधार नही हो रहा है। शरीर में संक्रमण अभी भी बना हुआ है। उनके उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है।

Previous articleपशुपालन में फार्मेसिस्ट ही करें औषधि वितरण
Next articleडॉक्टर अब सिर्फ इलाज ही करेंगे और कुछ नहीं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here