Dengu से एक मौत,12 नये मरीज

0
693

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ।  सोमवार को राजधानी में डेंगू का इलाज करा रहे एक मरीज की मौत हो गयी। मरीज को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। हालांकि मरीज दूसरे जिले का है। वहीं सोमवार को राजधानी में 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुयी है। इन मरीजों में कार्ड जांच से डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब एलाइजा टेस्ट के लिए नमूने स्वास्थ्य विभाग की स्टेट लैब में भेजा गया है।
प्रयागराज निवासी (45 वर्षीय ) मरीज कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। चार दिन पहले उन्हें शहीद पथ के समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम था। मरीज को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज डेंगू शॉक सिंड्रोम में चल रहा था। इलाज के दौरान मरीज की हालत गंभीर होती चली गई आैर उसकी मौत हो गयी।
वही राजधानी में भी लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है। सोमवार को 12 बुखार पीड़ितों की कार्ड जांच में डेंगू की पुष्टि की गयी है। इसमें सिविल अस्पताल में ओपीडी में आए पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि की गयी। इनमें एक मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। लोकबंधु में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि की गयी है। बलरामपुर अस्पताल में पांच लोगों की कार्ड जांच में डेंगू होना बताया गया है। इलाज कर रहे डाक्टरों की माने तो राजधानी में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे है। कार्ड टेस्ट के बाद डेंगू का ही इलाज किया जाता है आैर मरीज ठीक भी हो रहे है। सरकारी ही नहीं निजी क्षेत्र के अस्पतालों व क्लीनिकों में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है।

Previous articleKgmu: इंटर हॉस्टल फुटबॉल टूर्नामेंट यह टीम रही विजयी
Next articleसाल्वर गैंग केे तार kgmu से जुड़े…?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here