कोविड काल में कठिन परिश्रम से मरीजों की सेवा करने के लिए कर्मचारी सम्मानित
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 117 वें स्थापना दिवस के समारोह में कोविड में कार्य करने वाले कर्मचारियों के कठिन परिश्रम ,निर्भीक ह्रदय से मरीज़ सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार के साथ ही कुलपति डा. विपिन पुरी ने भी की। समारोह में कर्मचारी परिषद अध्यक्ष प्रदीप गंगवार के साथ अन्य कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र भेंट कर को कर्मचारी परिषद के माध्यम से सम्मानित किया। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने कहा कि कोविड काल में हमारे लगभग डॉक्टर व कर्मियों को अपनी जान गवाँनी पड़ी। इसके बाद भी तीसरी लहर में लगातार सभी मरीजों की सेवा कर रहे है।
केजीएमयू कुलपति एवं कुलसचिव ने हम सभी की मेहनत को पहचाना और आज केजी एम यू के समस्त स्थायी एवं अस्थायी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया है, यह केजीएमयू के इतिहास में प्रथम बार हुआ। हम आपको बताना चाहेंगे यह ए फ ोर साइज़ का पेपर और इसमें लिखे ? अच्छे शब्द मात्र नहीं हैं। सभी को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है। इस मात्र प्रयास से मरीज़ों की सेवा में अमूल चूक परिवर्तन देखने को मिलेगा। चूँकि प्रशासन ने हम कर्मियों की कार्यकुशलता एवं कोविड में किए गये संघर्ष को पहचानने का कार्य किया है।