भुलक्कड़ शहरों में लखनऊ तीसरा

0
578

 

Advertisement

 

 

 

 

 

नई दिल्ली। मुंबई ने देश में सबसे अधिक भुलक्कड़ शहरों का खिताब अपने नाम किया है। वहीं दिल्ली व् एनसीआर इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है, जबकि लखनऊ तीसरे नम्बर पर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में उबर कैब में छूटे हुए सामानों की सूची में फोन, इयरफोन, पर्स और अन्य सामान सबसे अधिक थे। ‘लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार जिसे उबर जारी करता है ने बताया कि सामान्य चीजों को भूलने के अलावा, लोग घेवर, बांसुरी, आधार कार्ड, डंबल, बाइक हैंडल, क्रिकेट बैट, स्पाइक गार्ड और कॉलेज प्रमाणपत्र जैसी चीजें भी कैब में छोड़ जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

उबेर ने अपने लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स का 2022 संस्करण जारी किया, जो सबसे अधिक बार भूली जाने वाली वस्तुओं का एक स्नैपशॉट है। इसमें सबसे अधिक भुलक्कड़ शहर के साथ ही साथ सप्ताह के दिन और वर्ष का समय भी रिपोर्ट में है जब उबर सवार सबसे अधिक अपना सामान भूलते हैं। कंपनी के सेंट्रल ऑपरेशन के निदेशक नीतीश भूषण ने बताया कि इस सूची में पहले नंबर पर मुंबई, दूसरे पर दिल्ली व एनसीआर और तीसरे नंबर पर लखनऊ शहर को स्थान मिला है।

Previous articleलड़की की ‘स्क्रब टाइफस” से मौत
Next articleलॉकडाउन में समयपूर्व यौवन के मामलों में 3.6 गुना वृद्धि: अध्ययन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here