Be careful, तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

0
484

 

Advertisement

 

 

 

लखनऊ।  मौसम केन्द्र ने 30 व 31 मार्च व 1 अप्रैल के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक 30 मार्च को कुछ जिलों में आंधी बारिश के आसार हैं। 31 मार्च को प्रदेश के अधिकतर जिलों में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी व बारिश तथा ओलावृष्टि की प्रबंल संभावना है। 1 अप्रैल को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

 

 

 

 

बुधवार को राजधानी में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे मौसम सुहाना रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे था। राजधानी में मंगलवार/बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 0.7 डिग्री ऊपर था।

 

 

 

 

 

बुधवार को प्रदेश के बरेली में दिन के समय काफी ठंड थी। यहां दिन का पारा 30.3 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे था। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। हमीरपुर में दिन का पारा सबसे ऊपर था। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 0.6 डिग्री ऊपर था। झांसी मंे भी दिन का तापमान 36.5 डिग्री रिकार्ड हुआ।

 

 

बीती रात को अयोध्या में काफी ठंड पड़ी जहां न्यूनतम पारा 14 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि लखीमपुर खीरी व बस्ती में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड हुआ।

Previous articleSpecialist Dr. Arshad सहित दो डाक्टरों का इस्तीफा,कई और छोड़ने के तैयारी में
Next articleपावर कॉर्पोरेशन के दो जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here