लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कैडर पुर्नगठन जल्द किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है। 11 कैडर का पुर्नगठन किये जाने प्रक्रिया होनी है। अब तक कुल 22 कैडर का पुर्नगठन किया जा चुका है। इससे कर्मचारियों को कैडर के अनुसार समायोजित किया जा सकेगा। इसकी जानकारी के बाद कर्मचारी बेहद खुश है।
केजीएमयू में आंकड़ों के अनुसार 500 डॉक्टर हैं। इसके अलावा लगभग 800 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तैनात हैं।
प्रशासनिक भवन से विभिन्न विभागों में 2300 से अधिक नियमित कर्मचारी तैनात हैं। अगर देखा जाए तो लंबे समय से केजीएमयू में कैडर का पुर्नगठन नहीं हुआ। कर्मचारी भी लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे।
कर्मचारियों की लगातार मांग को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने कैडर पुर्नगठन की तैयारी शुरू कर दी है। कैडर पुर्नगठन के बाद पदनामों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इससे कर्मचारियों की प्रमोशन होने का रास्ता क्लीयर हो गया है।
पुर्नगठन के बाद नर्सिंग, वित्त एवं लेखा, मेडिकल सोशल वर्कर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, अभियंता (सिविल), अभियंता (इलेक्ट्रिकल, मकैनिकल), डायटीशियन, फार्मासिस्ट, फीजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशन थैरेपिस्ट और सैनिटेशन संवर्ग शामिल है। पहले सिर्फ डायटीशियन का एक पद था जबकि अब चीफ डायटीशियन व सीनियर डायटीशियन के दो पद और बन जाएगा। इसी तरह पहले फार्मासिस्ट व चीफ फार्मासिस्ट ही पद थे। पुर्नगठन के बाद सीनियर फार्मासिस्ट भी पद बन जाएगा। इसी तरह सेनेट्री इंस्पेक्टर के अलावा अब सीनियर सेनीटेशन और सेनीटेशन ऑफिसर भी उच्च पदस्थ होंगे। इसी प्रकार अभियंता संवर्ग में एग्जेक्यूटिव इंजीनियर से ऊपर अब सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर केजीएमयू में तैनात होंगे।