लोहिया संस्थान :सर्जरी कर यहां से निकाला दिया ट्यूमर

0
384

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रदेश के दूसरे सबसे लम्बे व्यक्ति के है वाले की पिट्यूटरी ग्रंथि से एक ट्यूमर को निकालने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisement

इसके कारण मरीज में हार्मोन ग्रोथ तेजी होने लगा था। इससे मरीज की सामान्य से अधिक लंबाई 7 फीट 2 इंच हो गयी थी। इसके अलावा सिर का आकार भी सामान्य से ज्यादा हो गया था।
लोहिया संस्थान में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी निवासी सिराज कुमार का ग्रोथ हार्मोन रिसाव करने वाले ट्यूमर की सर्जरी किया गया था। इस ट्यूमर के कारण ही उनका कद काफी बढ़ गया था, लेकिन उन्हें इस गड़बड़ी की इसकी जानकारी नहीं थी। जब ट्यूमर का आकार इतना बढ़ गया कि इससे उनकी आंखों की नसें दबने लगी। इससे मरीज के आंखों की रोशनी कम होती चली गयी। दिक्कतें बढने पर उन्होंने डॉक्टरों से सलाह ली।

संस्थान में डाक्टर की सलाह पर मरीज की कुछ जांच करायी गयी, जांच में एपोप्लेक्सी के साथ वृद्धि हार्मोन-स्रावित पिट्यूटरी एडेनोमा पाया गया। सर्जरी के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार होने लगा।

उन्हें सही स्थिति में आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि मरीज धुंधली दृष्टि के साथ अस्पताल इलाज कराने आया था। डॉ. सिंह ने बताया कि मरीज की जटिल सर्जरी लगभग ढाई घंटे चली। ग्रोथ हार्मोन से बन रहे ट्यूमर को सर्जरी करके हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की रोशनी में धीरे-धीरे सुधार हुआ है।

Previous articleलोहिया संस्थान में चिकित्सीय सुविधाओं को नई ऊंचाई देगी योगी सरकार
Next articleडा. वेद ने खुद अंगदान करने की घोषणा कर लोगों को किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here