करवा चौथ: शाम सात बजे के दिखेंगे चंद्रमा

0
17

लखनऊ। अपने पति की लंबी आयु व स्वास्थ्य के लिए रविवार महिलाएं करवा चौथ का व्रत पूरी तन्मयता के साथ रख रही हैं। सुबह से अपने काम में जुटी सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रख रही है। शाम को सौलह श्रंगार से सजने के बाद महिलाएं सबसे पहले भगवान गणेश जी की फिर चौथ माता की पूजा विधि विधान से करेंगी।
इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर के अर्घ्य दिया जाएगा। फिर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलेगी। इस व्रत से महिलाओं की भी आयु बढ़ती है।

Advertisement

आंकलन के अनुसार रविवार की शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक चंद्रमा सभी जगह दिख जाएगा।
चंद्रमा पूर्व-उत्तर दिशा के बीच नजर आएगा। विद्वान पंडितों का कहना है कि मौसम की गड़बड़ी के चलते यदि कभी चंद्रमा न दिखे तो अपने शहर के मुताबिक चंद्र दर्शन के समय पर पूर्व-उत्तर दिशा में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा खोला जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार करवा चौथ पर ग्रहों की विशेष स्थिति से 5 शुभ योग बन रहे हैं। बताते हैं कि चंद्रमा अपनी उच्च राशि और रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति के साथ है, जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही बुधादित्य, पारिजात, शश और लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इन योग के प्रभाव से व्रत और पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा।

Previous articleपांचवीं बार मान्यता समिति के अध्यक्ष बने हेमंत तिवारी का हुआ भव्य स्वागत
Next articleनोएडा: चार वर्षीय मासूम से स्कूल में डिजिटल रेप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here