लखीमपुर खीरी में पत्रकार यूनियन और प्रेस क्लब की त्रिवार्षिक बैठक एवं चुनाव सम्पन्न

0
21

पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन, एकजुटता का संकल्प

Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का चयन किया गया

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (संबद्ध IFWJ) एवं प्रेस लखीमपुर क्लब लखीमपुर खीरी की त्रिवार्षिक बैठक आज नगर पालिका परिषद के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन व प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कुलदीप पाहवा ने की। बैठक में सर्वप्रथम चुनाव अधिकारी के रूप में श्री रमेश चंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया, जिनके संचालन में प्रेस क्लब व यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुलदीप पाहवा ने कहा कि यूनियन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। जब भी किसी पत्रकार पर संकट आया, यूनियन ने न केवल आवाज उठाई बल्कि न्याय भी सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। महामंत्री सुबोध शुक्ल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकारों को एकजुट रहकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए और यूनियन सदैव उनके साथ खड़ी है।

बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन व प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का चयन किया गया। यूनियन पदाधिकारी इस प्रकार चुने गए:अध्यक्ष: कुलदीप पाहवा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुबोध कुमार शुक्ला,उपाध्यक्ष: रमेश चंद्र मिश्रा,महामंत्री: शबाब खान।
मंत्री: बीके सिंह, आशीष कटियार,संगठन मंत्री: विवेक गुप्ता,कोषाध्यक्ष: रितेश भसीन
कार्यकारिणी सदस्य: मोहम्मद साजिद, ब्रह्म ऋषि नगर, धीरज कुमार, सूरज सिंह,अनूप रंजन मुखर्जी

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में शामिल हैं:अध्यक्ष: कुलदीप पाहवा,उपाध्यक्ष: शकील अहमद अयूबी, शारिक खान,संजय गुप्ता
महामंत्री: शक्तिधर त्रिपाठी
मंत्री: रमेश चंद्र शुक्ला,संगठन मंत्री: रफी अहमद,कार्यकारिणी सदस्य: राकेश मिश्रा, शौर्य कुमार रस्तोगी, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, एसपी सिंह, सुरेंद्र मिश्रा,शंकर लाल अग्रवाल। सभी चयनित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति समर्पण व पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में बैठक को समाप्त करते हुए अध्यक्ष कुलदीप पाहवा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता को बनाए रखने का आह्वान किया।

Previous articleविहिप लखनऊ पश्चिम अवध प्रांत का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम संपन्न
Next articleकुछ मिशनरी और वामपंथी कर रहे थे जनजातीय समाज का ब्रेनवॉश : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here