एबी निगेटिव ब्लड की कमी से परेशान हो गया मरीज

0
612

लखनऊ। लिवर प्रत्यारोपित होने वाले मरीज नवीन बाजपेई को एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप की अचानक  कमी बन गयी। उसकी पत्नी भावना बाजपेयी ने इसके लिए ब्लड डोनेट करने वाली संस्थाओं से मदद मांगी। इसके लिए स्वंय सेवी संस्था ने ब्लड डोनेशन में मदद करा दी, लेकिन एक आैर एबी निगेटिव ब्लड यूनिट की आवश्यकता बनी थी।

Advertisement

प्रत्यारोपण मरीज के लिए तत्काल एबी निगेटिव ब्लड संस्था  दिव्य सेवा फाउडेंशन के अध्यक्ष दीपक महाजन ने बताया कि उनके पास लिवर प्रत्यारोपण करने मरीज नवीन बाजपेयी की पत्नी भावना बाजपेयी का फोन आया कि उनके पति लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे है। कल उनका शताब्दी अस्पताल में लिवर प्रत्यारोपरण किया जाना है। ऐसे में एबी निगेटिव ब्लड की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनके परिचित की मीका रस्तोगी जिनका ब्लड एबी निगेटिव  है।

उन्हें पूरी जानकारी दी गयी। वह तत्काल ब्लड डोनेशन के लिए तैयार हो गयी। मीका का यह पांचवी बार ब्लड डोनेशन किया गया। केजीएमयू के ब्लड बैंक लाकर सफलता पूर्वक ब्लड डोनेशन कराया गया। इसके अलावा अन्य लोगों से भी एबी निगेटिव ब्लड डोनेशन करानी की मदद मांगी गयी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलखनऊ के मरीज का होगा दूसरा लिवर प्रत्यारोपण
Next articleटीकाकरण के बाद नवजात की हालत गम्भीर, मौत, मचा हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here