फुटबॉल खिलाड़ी की आर्थ्रोस्कॉपी सर्जरी कर दी नयी जिंदगी

0
377

लखनऊ । स्पैनिश फुटबॉल लीग में भारतीय खिलाड़ी की केजीएमयू के डॉक्टरों ने सफल सर्जरी करने में कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने खिलाड़ी के कंधे की आर्थ्रोस्कोपी बैंकार्ट सर्जरी की है। डॉक्टरों का कहना कि ऑपरेशन के बाद खिलाड़ी की तबीयत ठीक है। कंधे का मूवमेंट भी ठीक है।

Advertisement

स्पैनिश लीग में फुटबॉल गोलकीपर खेलते वक्त यश खान का दाखिना कंधा दो बार उखड़ गया था। यश खान को भीषण दर्द हुआ। डॉक्टरों ने देखा। तुरंत कंधे की सर्जरी कराने की सलाह दी। यश ने केजीएमयू के स्पोर्टस मेडिसिन विभाग में इलाज कराने का फैसला किया। विभाग के डॉ. अभिषेक सैनी के देख-रेख में यश को भर्ती किया गया। जरूरी जांच के बाद आर्थोस्कोपी बैंकार्ट सर्जरी करने का फैसला किया।

डॉ. अभिषेक ने आर्थ्रोस्कोपिक बैंकार्ट रिपेयर ए-की होल एडवांस सर्जरी की। एनस्थीसिया विभाग के डॉ. विनोद श्रीवास्तव ने बेहोशी दी। ऑपरेशन सफल रहा। डॉ. अभिषेक ने बताया कि फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी के खिलाड़ियों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है। इसमें चोट लगनी की आशंका अधिक रहती है। समय पर इलाज से मरीज ठीक हो सकता है।

यश ने डॉक्टरों का आभार जाहिर किया है। साथ ही जल्द स्वस्थ्य होकर फिर से प्रैक्टिस शुरू करने की उम्मीद जाहिर की है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सफल सर्जरी के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन व इंजरी विभाग की टीम को बधाई दी है।

Previous articleघायल कारसेवकों की सेवा से अब तक बदलती अयोध्या की कहानी डॉ. सूर्यकान्त की जुबानी
Next articleअलौकिक होगा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वच्छ्ता-सुरक्षा और सेवाभाव का मानक बनेगी अयोध्या: मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here