बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या

रात को निकले थे घर से, अगली सुबह गांव में बाहर खेत में मिला शव, शरीर पर मिले थे चोट के निशान

0
931
Photo Source: DNA India

लखनऊ। निगोहां के भगवानपुर गांव में रहने वाले कमिश्नर के सेवानिवृत्त अर्दली सत्यनारायण की हत्या उनकी ही बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। वह रविवार रात को घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उनके शरीर पर और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिर तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

निगोहां के भगवानपुर गांव निवासी सत्यनारायण 61 वर्ष लखनऊ के कमिश्नर अर्दली थे। वह करीब एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद से वह गांव में रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सत्यनारायण कुछ देर बाद लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिले। परिजनों ने पुलिसे मामले की शिकायत की। उधर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सत्यनारायण का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा देखा। परिजनों को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की गई और पूछताछ से पता चला कि मृतक की बहू का आए दिन सत्यनारायण से विवाद होता था। जब उनकी बहू को हिरासत में लिया गया तो उसने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिर तार कर लिया।

रोक टोक के चलते उतारा मौत के घाट

आरोपी महिला ने बताया कि उसके ससुर सत्यनारायण रिटायर होने के बाद घर पर ही रहते थे। वह रोज टोका टाकी करते थे। उन्हें इस बात का शक हो गया था कि उससे कोई मिलने आता है। वह उसके प्रेमी से मिलने से मना भी करते थे। लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी और रविवार रात मौका पाकर उनकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने की थी मुखबिरी

पुलिस को सत्यनारायण की हत्या का खुलासा करने में 24 घंटे का भी समय नहीं लगा। वह इसलिए कि ग्रामीणों ने पुलिस के लिए सटीक मुखबिरी की थी। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि सत्यनारायण की बहू का गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने कई बार बातों बातों में अपने साथियों के साथ सत्यनारायण को ठिकाने लगाने की बात भी कही थी। इस बात पर पुलिस ने सबसे पहले मृतक की बहू को हिरासत में लिया तो वह पुलिस के सामने झूठ नहीं बोल सकी और सारी बात कबूल कर ली।

Previous articleप्रतिबंध के बावजूद भी एअरपोर्ट के पास खुली है मीट की दुकानें
Next article बच्चों के दांतों में सड़न रोकने के लिए अब होगा यह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here