बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मां बनी

0
908

न्यूज। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान के अलावा उनके परिवार और फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बन गई हैं। करीना कपूर खान ने बेटे का जन्म दिया है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वह काफी सुर्खियों में थीं।

Advertisement

न्यूज। बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए रविवार खुशखबरी भरा दिन है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गयी हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उनके पहले बेटे तैमूर बड़े भाई बन गए हैं। बताते चलें वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वह काफी एक्टिव रहते हुए सुर्खियों में बनी रहती थीं। डॉक्टरों की दिशा निर्देश पर करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार करीना कपूर खान ने रविवार (21 फरवरी) सुबह के वक्त पुत्र को जन्म दिया है। बताते चलें कि करीना कपूर खान और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने बीते साल अगस्त में एक बयान जारी कर बताया था कि करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। डॉक्टरों के अनुसार करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, यह बात उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बोली थी, जिसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार थे।

करीना कपूर खान अपने प्रेग्नेंसी के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय रही। वहीं करीना ने कई अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए भी देती रहती हैं।

Previous articleनौनिहालों के स्‍वागत के लिए तैयार हो रहे स्‍कूल, गुब्‍बारों व झालरों से होगी सजावट
Next articleकौन बनेगा SGPGI कर्मचारी महासंघ का विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here