लखनऊ। लखनऊ में छठे दिन भी कोई कोरोना का पाजिटिव केस किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जांच में नहीं आया। बीती रात से शाम तक कु ल 61 नमूनों की जांच में चार केस पाजिटिव पाये गये। जो कि नोएडा, बागपत के है। केजीएमयू में कुल सात कोरोना के मरीज भर्ती चल रहे है, जिनकी हालत बेहतर है। उधर पीजीआई में कोरोना की दो संदिग्ध मरीजों को लक्षण के आधार पर घर में ही आइशोलेट रहने के निर्देश दिया गया है। इसके अलावा एक संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया है।वही भर्ती चल रही गायिका कनिका कपूर की हालत स्थिर बनी हुई है।
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी में लगातार प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कोरोना के संदिग्ध मरीजों के नमूने आ रहे है। कल से आज तक कुल 61 नमूने विभिन्न जनपदों से आये। जांच में चार केस पाजिटिव निकले है, जिनमें तीन केस नोएडा के ही है। चौथा पाजिटिव केस का मरीज दुबई से लौटा है आैर बागपत का रहने वाला है। निगेटिव नमूनों की संख्या 57 है। ऐसा नहीं है कि निगेटिव नमूनों में लखनऊ के संदिग्ध मरीजों के नमूने शामिल नहीं है। ज्यादातर नमूने लखनऊ के ही संदिग्ध मरीजों के होते है, लेकिन लगातार छह दिन से लखनऊ का कोई भी नमूना पाजिटिव नहीं पाया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर का कहना है कि कोरोना के लक्षणों को लेकर लोगों में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
इसके लिए केजीएमयू की फीवर क्लीनिक लगातार चलायी जा रही है। जो कि दिन रात चल रही है। उन्होंने बताया कि यहां भी लगातार मरीज आ रहे है। फीवर ओपीडी में ही मरीजों की संख्या कुल 98 रही। उन्होंने बताया कि यहां पर अगर मरीज में कोरोना के लक्षण दिखते है आैर केस हिस्ट्री के आधार पर उसे आइशोलेशन वार्ड में भर्ती करा कर जांच करायी जाती है। पीजीआई में कुल 14 मरीज जांच के लिए आये थे। इनमें दो मरीजों में माइल्ड कोरोना के लक्षण पाये जाने पर घर में रहने के लिए कहा गया। जब कि एक संदिग्ध मरीज को भर्ती कर लिया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.