छत्रपति शाहूजी महाराज के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प ले – राज्यपाल

0
836

लखनऊ । प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती के अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में छत्रपति शाहूजी महाराज स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसएन शंखवार, पद्मश्री प्रो. एसएन कुरील सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

Advertisement

राज्यपाल ने छत्रपति शाहूजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि पहले में प्रदेश में छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता था, जबकि महाराष्ट्र में 26 जून को मनाया जाता है। जयंती के संबंध में मतभेदों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी, जिसने शोध के बाद स्पष्ट किया था कि 26 जून को ही छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रमाणिक जन्मतिथि है। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक रूप से प्रमाणिक तिथि 26 जून को ही छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म दिवस होने की पुष्टि की। तब से यहां भी 26 जून को ही छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

श्री नाईक ने कहा कि शाहूजी महाराज पहले राजा थे, जिन्होंने 1902 में सामाजिक समरसता एवं बराबरी देने के लिए आरक्षण की घोषणा की थी जिसके फलस्वरूप कोल्हापुर ने सर्वाधिक शिक्षित क्षेत्र के रूप में पहचान बनाई थी। छत्रपति शाहूजी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें विदेश में शिक्षा ग्रहण करने में सहयोग किया। राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र और प्रदेश का संबंध काफी पुराना है। प्रभु राम का जन्म अयोध्या में हुआ था पर वनवास के समय वे नासिक में रहे।राज्यपाल ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी छत्रपति शाहूजी महाराज जी के बताये गये रास्ते पर चल कर स्वस्थ्य समाज व सामाजिक कार्य कि ये जा सकते है। संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। राज्यपाल ने संस्था द्वारा पुस्तकालय स्थापित करने पर उनके पास छत्रपति शाहूजी से संबंधित ग्रंथ एवं पुस्तकों को दान देने की बात भी कही। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसएन शंखवार, पद्मश्री प्रो. एसएन कुरील सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअभिनय के शंहशाह को पसंद है शाकाहारी भोजन
Next articleगांधी वार्ड में छत गिरते पानी से आईसीयू व डायलिसिस यूनिट में इलाज प्रभावित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here