लखनऊ। सिविल अस्पताल में बुधवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए डाक्टर व कर्मचारियों की सूची जारी होने पर चयन को लेकर भेदभाव के आरोप लगाये गये। डाक्टर, फार्मासिस्ट आैर चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों में इस बात नाराजगी है कि अस्पताल प्रशासन ने मनमाने तरीके से सूची जारी की जबकि कोई काम मूल्यांकन नहीं किया गया। ओपीडी बंद होने पर सभी संवर्ग इस पुरस्कारों की सूची पर नाराजगी जाहिर करते दिखे।
Advertisement
कुछ कर्मचारी ने हिम्मत जुटायी आैर अस्पताल के निदेशक डा. हिम्मत सिंह दानू से शिकायत करने पहुंचे लेकिन वह एक मीटिंग में व्यक्त थे। पुरस्कार बुधवार को झण्डारोहण के बाद दिये जाएंगे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि पुरस्कारों का चयन काम के आधार पर किया जाता है। ऐसी स्थिति सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है।