लखनऊ। राजधानी में शनिवार को 478 लोग कोरोना संक्रमित आए है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 9,544 लोगों के नमूने लिए हैं। राजधानी में कोरोना की संख्या 54387 पहुंच गयी है, इसमें 6043 मरीजों का उपचार जारी है।
शनिवार को स्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह आैर उनके पिता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इसके बाद उनके घर के आसपास सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इसके अलावा आलमबाग में 11 संक्रमित पुष्टि की गयी, जबकि करीब 10 रोज पहले तक आलमबाग में 45 से से 50 मरीज पॉजिटिव आ रहे थे। अब यह आंकड़ा 11 पर आ गया है। उधर अलीगंज 22 ,आशियाना 10, इंदिरा नगर 38, ठाकुरगंज 10, तालकटोरा 17, गोमती नगर 36, हजरतगंज 15, मड़ियांव 30, रायबरेली रोड 32, अलीगंज 22, जानकीपुरम 22, महानगर 13, चौक 21, चिनहट 10, विकासनगर 12, गुडम्बा 20 व बाजार खाला में 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं।