दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

0
883

न्यूज। शीतलहर की गिरफ्त में आयी दिल्ली राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम आैर इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में तापमान आैर गिरने की संभावना है।

Advertisement

शहर में वर्ष 1997 के बाद पहली बार लोग दिसंबर में इतनी ठंड का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। वायु की धीमी गति, उच्च आद्र्रता स्तर आैर ठंडे मौसम के कारण शहर में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब” (373) की श्रेणी में दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”दिसंबर में आैसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 आैर 1997 में रहा है।”

इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक आैसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आैर इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ” अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में आैसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है आैर इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे ही लगातार 13 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। वर्ष 1992 के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड केवल 1997, 1998, 2003 आैर 2014 में पड़ी थी। अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलाव के कारण राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार एक “शीत दिवस” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो आैर “गंभीर शीत दिवस” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपैरियमपल्री कैंसर मरीज की जटिल सर्जरी कर दी नयी जिंदगी
Next articleरैनबसेरा में तीमारदार की ठंड से मौत के बाद बिछने लगे गद्दे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here