डिप्टी सीएम ने एक और डाक्टर बर्खास्त किया

0
433

 

Advertisement

 

 

 

 

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को हटाने की मुहिम के लिये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत डॉक्टरों पर कार्रवाई में एक और डाक्टर बर्खास्त हो गया। अवैध वसूली व दवाओं की कालाबाजारी समेत अन्य गंभीर आरोपों में घिरे जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। इसके साथ ही अनैतिक कार्यों में लिप्त चित्रकूट के एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डा. अनिल कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया गया था। पद  पर रहते हुए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। अवैध रूप से वसूली की। दवाओं की कालाबाजारी की। महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार जैसी कई गम्भीर शिकायतें भी शामिल थीं। शिकायत मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया था। कमेटी को जांच के बाद आरोप सही लगे। इसके बाद डा. अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया

Previous articleKgmu: कर्मचारियों की समान पद पर तैनाती में नाकाम
Next articleबिना मानक चल रहे राजधानी के यह निजी अस्पताल होंगे बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here