डिप्टी सीएम का समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही बैठक का आश्वासन: चि.स्वा. महासंघ

0
1951

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारी ने उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात करके नए साल की शुभकामनाएं और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डिप्टी सीएम से मिलने वालों में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव अशोक कुमार, सचिव- सर्वेश पाटिल,कोषाध्यक्ष- सुनील कुमार,उपाध्यक्ष- रजत यादव, एंव जिलाध्यक्ष- कपिल वर्मा थे। जिन्होंने डिप्टी सीएम को नववर्ष के शुभअवसर पर पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाऐ दी।

Advertisement

प्रवक्ता सुनील यादव ने बताया डिप्टी सीएम से मुलाकात बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई उन्होंने हम सभी से उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके बारे में उन्हें जानकारी भी मांगी। वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। जो भी समस्याएं कर्मचारियों के हित में है उन सभी को निराकरण करने के लिए कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा संविदा कर्मचारी हो या स्थाई कर्मचारी उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर अपने अधिकारियों के साथ हमें भी अवगत कराना चाहिए ताकि वार्ता करके समस्या का निराकरण किया जा सके। डिप्टी सीएम ने कहा आंदोलन वह हड़ताल किसी समस्या का निराकरण नहीं है इससे जनमानस और मरीज परेशान होते हैं। जबकि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी मदद और उनके सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण समय के साथ जल्द से जल्द किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विभाग से सम्बंधित अन्य समस्याओ पर वार्ता करने के लिए अलग से बैठक आहूत करायी जाएगी ,जिसकी जानकारी डिप्टी सीएम ने जल्द ही अवगत कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा ने का बताया डिप्टी सीएम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहते हैं। कर्मचारी भी आंदोलन नहीं समस्याओं का निराकरण चाहते हैं ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य किया जा सके।

Previous articleइस दिन सभी जनपदों में फार्मासिस्ट मांगेंगे अपना हक
Next articleपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के वंचितों को आवाज दी: डा धीमन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here