दूसरे मरीज की भी मौत, डेंगू की आशंका 

0
511
लखनऊ। राजधानी के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। आम आदमी इन स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो रहा है। जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) से पीडि़त महिला को केजीएमयू में भर्ती नहीं किया। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने केजीएमयू प्रशासन पर मरीज को भर्ती न करने का आरोप लगाया है। वहीं एक दूसरी युवती की भी बुखार से मौत हो गई है। दोनों का ही बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
श्रावस्ती निवासी पूनम (35) को 10 दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि पहले श्रावस्ती में कुछ दिन इलाज कराते रहे। लाभ न होने पर डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर किया था। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि केजीएमयू में डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। इस पर तीमारदारों ने पूनम को बुधवार को बलरामपुर की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि पूनम के दिमाग की एमआरआई कराने पर जेई की पुष्टि हुई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे नाराज हुसैनाबाद निवासी मो. नाजिम की बेटी साजिया (18) को करीब सात दिन से बुखार आ रहा था। तीमारदारों ने शुक्रवार रात अचानक हालत बिगडऩे पर निजी अस्पताल से उसे बलरामपुर में भर्ती कराया। इमरजेंसी में भर्ती साजिया की शनिवार दोपहर डेढ़ बजे मौत हो गई।
पिता ने बताया कि खून की जांच कराई गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली थी। साजिया को बुखार के साथ ही शरीर पर चकत्ते पड़ गए थे। डॉक्टरों ने डेंगू होने की आशंका जताई थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
Previous articleराशिफल – शनिवार, 10 अगस्त 2019
Next article…और चंद घंटों में गुम बेटी को मिला दिया बाप से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here