गणपति महाराज उत्सव में रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ से सभी भक्तिरस में डूबे

0
917

लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव पूजा महोत्सव में गणपति महाराज दर्शन करने लोग दूर- दूर से आ रहे है। शनिवार की सुबह महोत्सव में प्रतिदिन की तरह गणपति बप्पा का मंत्र उच्चारण के साथ श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर से आए हुए पुजारियों ने आरती की,जिसमें भक्तों ने भी भाग लिया।

Advertisement

दोपहर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें रुद्राभिषेक गणेश शंकर पवार ने किया और अन्य भक्त गण शामिल हुए।
शाम को विशेषण प्रसाद ,सोनू की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संगीतमय रामचरितमानस की चौपाइयों को सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए। सुंदरकांड पाठ में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद मुम्बई की सिध्दविनायक महा आरती का आयोजन हुआ।

महा आरती में मोनिका, सुमन, विनायक ,मनोज , आर्यन अग्रवाल ,पूनम ,विशाल शर्मा, ज्योति शर्मा, अमन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया।

इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि महोत्सव में खास आकर्षण ़बरगद के पेड़ में जो विराजमान गणेश जी की प्रतिमा है। पेड़ में चार अन्य वृक्ष बरगद ,अशोक,बेल, पीपल की पंचवटी बनाई गई है।

Previous articleदुर्वाभिषेक कर गणपति महाराज की वन्दना
Next articleप्रदेश ने रचा इतिहास, एक दिन में बने 2.75 लाख से भी अधिक आयुष्मान कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here