नर्सेज संघ लखनऊ की अध्यक्ष बनी फरीदा, मंत्री महेेंद्र –

0
1012

Advertisement

 

 

 

प्रदेश में 64 सौ नर्सों के पद खाली होनेे पर जताई चिंता
– राजकीय नर्सेज संघ लखनऊ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर लखनऊ शाखा की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, केजीएमयू की अध्यक्ष मंजीत कौर व कार्यकारिणी सदस्य मनीषा गुरंग, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की देखरेख व अध्यक्षता में लखनऊ जिले की कार्यकारिणी गठित की गयी। इसमें लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों सेे 64 पदाधिकारियों और नर्सों से भाग लेकर पदाधिकारियों का चुनाव किया, जिसमें संघ की लखनऊ शाखा की अध्यक्ष फरीदा बानो, मंत्री महेंद्र श्रीवास्तव चुने बने।

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा उपाध्यक्ष में अनामिका यज्ञसेनी गुप्ता, संयुुक्त सचिव अंशू सिंह, कोषाध्यक्ष अल्पना अवस्थी रहीं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य में नीलम शुक्ला, रेखा सचान, रेनू पटेल, कनक तिवारी, ज्ञानमती, कुमकुम सिंह, गरिमा वर्मा शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही वर्तमान में नर्सों की बदहाल स्थिति पर कहा कि प्रदेश में लगभग स्टाफ नर्स के 10 हजार सृजित पदों में से 64 सौ पद रिक्त पड़े हैं, जिससे नर्सेज पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कोरोना काल में दिन रात काम करने वाली नर्सेस को प्रोत्साहन राशि देने के बजाय उन्हें प्रतिदिन तबादले की धमकी दी जा रही है, जबकि सभी अस्पतालों में लगभग आधे से कम नर्सिंग संवर्ग पूर्ण मनोयोग से जनहित में कार्य कर रहे हैं। अत: नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से अपेक्षा है, यदि आवश्यक हो तो केवल स्वयं के अनुरोध, प्रशासनिक आधार या जगह न होने पर समायोजन कर स्थानांतरण किया जा सकता है। साथ ही सर्वप्रथम रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना चाहिए।

Previous articleडिप्टीसीएम को सरकारी दवा गोदाम में मिली 16 करोड़ से ज्यादा दवा एक्सपायर्ड
Next articleमोटापे से 19 प्रकार के कैंसर होने की संभावना : डॉ. आर ए बडवे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here