फिर लगा यह आरोप

0
716

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया आैर परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि महिला को प्रसव के बाद ब्लड की कमी डाक्टर ने बतायी थी। क्वीन मेरी में भर्ती कराने के बाद इलाज में देरी की गयी। कई बार कहने पर भी डाक्टरों ने नहीं सुना। इस कारण मौत हो गयी। मौत पर परिजनों ने हंगामा मचाया तो सुरक्षा गार्डो ने बाहर निकाल दिया है। डाक्टरों का तर्क था हालत पहले ही गंभीर थी। इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी। इलाज में लापरवाही बरतने का प्रश्न ही नही है।

Advertisement

बाराबंकी निवासी शहबानों को प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का मानना था कि ब्लड की कमी होने के कारण शनिवार सुबह लेकर आये थे। यहां पर भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने लेबर रुम में भर्ती कर लिया। इसके बाद लेकिन इलाज नहीं शुरु किया। बीती रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों से फरियाद की गयी तो उनका तर्क था कि अन्य मरीज ज्यादा गंभीर है। अभी देखते है कह कर टाल दिया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

Previous articleनहर में डूबे दो छात्रों के भी मिले शव
Next articleइंडियन वूमन्स ने लिया पाकिस्तान से बदला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here