लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दूसरे दिन भी आग लगने की घटना हुई। आग लगने की घटना संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक स्थित कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में आग लगी। यहां पर फॉल सीलिंग में आग लगने के बाद धुंआ भरने से डॉक्टर-कर्मचारियों का सांस लेने में दिक्कत होने लगी आैर वहां पर भगदड़ मच गयी। कर्मचारियों ने किसी तरह बिजली बंद कर आग पर निंयंत्रण पाया। शनिवार रात इमरजेंसी के सामने ट्रॉमा सेंटर में आग लगी थी। दोनों ही घटनाओं में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस मेडिकोज की क्लासेज लगती है। सोमवार को सुबह करीब 11.30 बजे चौथे तल पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में फॉल्स सीलिंग से धुंआ निकलने लगा। वहां पर उस वक्त कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। धुंआ बढ़ता गया आैर देखते-देखते डॉक्टरों के कमरों में भरने लगा। वहां पर कुछ कमरों में डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद थे। धुंआ भरने से डॉक्टर व कर्मचारियों को दम घुटने लगा आैर खांसी आने लगी। वह सब भाग कर बाहर आग गये। जब देखा गया तो वहां पर फॉल सीलिंग से आग की लपटे निकल रही थी। आग देख डॉक्टर-कर्मचारी में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि धीरे-धीरे आग की लपटे डॉक्टरों के कमरे की तरफ आने लगी।
धुआं आैर बढ़ने पर डॉक्टर-कर्मचारी कामकाज छोड़ कमरों से बाहर निकल गये। कुछ डॉक्टर-कर्मचारियों ने फायर एस्टिंगग्यूसर निकाल लिए। इसी दौरान कर्मचारियांें ने चौथे तल की बिजली काट दी। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियत्रंण पा लिया गया। सभी खिड़की और दरवाजा खोल दिये गये। इससे धुंआ बाहर निकल गया। करीब एक घंटे बाद विभाग में कामकाज की गतिविधियां सामान्य हो सकी।