फायरिंग में सपा नेता की मृत्यु, आर्थिक सहायता की घोषणा

0
859

डेस्क। प्रदेश के फतेहपुर में आज सरेशाम ग्राम समाज की कीमती जमीन पर कब्जे को लेकर भूमाफियाओं द्वारा की गई फायरिंग में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता राम नारायण यादव की गोली लगने से मृत्यु हो गई, जबकि उनका भाई घायल हो गया। इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर के आबूनगर में हुई घटना को दु:खद बताते हुए मृतक राम नारायण यादव के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है।

Advertisement

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की ढिलाई एवं कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने इस घटना के सम्बन्ध में पूरी रिपोर्ट तलब की है।

पुलिस अधीक्षक राहुल राज के अनुसार फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेा के आबु नगर मोहल्ले में लगभग पांच बीघा ग्राम समाज की जमीन पर कुछ गरीब लोग अपने जानवर बांधते थे और झोपड़ी डालकर गुजर बसर करते थे। भूमाफियाओं की निगाह काफी अर्से से इस जमीन पर थी। कई बार लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध के बावजूद कब्जा नहीं कर पाए।

उन्होंने बताया कि देर शाम पांच गाडियों पर सवार होकर आये 15 से अधिक हथियार बंद लोग संबंधित राजस्व कर्मी को लेकर पहुंचे। राजस्व कर्मी ने भूमाफियाओं की मदद से लोगों से जमीन खाली करने के लिए कहा तो लोगों ने विरोध करना शुरू किया। जिस पर अंधाधुध फायरिंग शुरू हो गई। भूमाफियाओं द्वारा चलाई गोली सपा नेता राम नारायण यादव और उसके छोटे भाई राम सिंह यादव को लगी। गोली लगते ही राम नारायण यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई , जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

श्री राज ने बताया कि घटना के विरोध में लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। घटना के बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleखसरा बीमारी होने के बाद भी कराये यह जांच
Next articleशेष बच्चों का टीकाकरण लगेगा जल्दी :योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here