पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पीजीआई से गाजियाबाद के अस्पताल में शिफ्ट

0
642

 

Advertisement

 

 

लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बुधवार को उनके परिजन के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से गाजियाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एसजीपीजीआई द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 88 वर्षीय सिंह का एसजीपीजीआई स्थित राजधानी कोरोना अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। उन्हें उनके परिजन की गुजारिश पर अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।
बुलेटिन के मुताबिक सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें बुखार नहीं है आैर उनका रक्तचाप भी सामान्य है। इसके मद्देनजर सिंह को उनके परिवार की इच्छा को देखते हुए अपराह्न तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को गत सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का पता लगने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

Previous articleमन में कोई वहम न पालें, अपने लिए समय निकालें
Next articleJournalist, pharmacist सहित 17 की कोरोना से मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here