क्वीन मेरी में गर्भवती को आठ घंटे तक दौड़ाते रहे चिकित्सक

हंगामे के बाद किया गया भर्ती

0
683
Photo Source: http://medicaldialogues.in/

लखनऊ। क्वीन मेरी अस्पताल सोमवार इलाज के लिए भर्ती होने आई गर्भवती महिला को डॉक्टर इमरजेंसी से इधर-उधर दौड़ाते रहे। इमरजेंसी में के डॉक्टर ने यह कहकर उसे वापस कर दिया कि जिस डाक्टर का इलाज चल रहा है उसी को दिखाना। महिला सुबह नौ बजे से तीन बजे तक डॉक्टर का इंतजार करती रही। किया। आठ घंटे इंतजार करने के बाद जब महिला के पति ने हंगामा किया तो उसे भर्ती किया गया।

Advertisement

बालागंज निवासी सुनिता कश्यप सुबह नौ बजे क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती होने आयी थी। इसके दो दिन पूर्व डाक्टर ने इनके भर्ती होने की सारी प्रक्रिया कर दी थी। उस दिन किसी कारण वश मरीज को भर्ती नहीं किया गया। डॉक्टर ने उसे सोमवार को भर्ती होने को कहा था। सोमवार को वह जब भर्ती होने पहुंची तो इमरजेंसी में उसी डॉक्टर से साइन करा कर लाने को कहा महिला अस्पताल के प्रशासन भवन के पास आठ घंटे साइन कराने के लिए खड़ी रही लेकिन डॉक्टर नहीं मिली। महिला के पति सुरेश कश्यप ने बताया की अगर डाक्टर छुट्टïी पर थी तो इमरजेंसी में बताना चाहिए था।

Previous articleविधायक डॉक्टर ने देखा अपने नजरिए से अस्पताल, तो ढेरों खामियां मिली
Next articleसिपाही की मौत के मामले में पड़ताल कर रही पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here