Good smile लिए रात में यह करना आवश्यक

0
655

 

Advertisement

 

 

 

विश्व मुस्कान दिवस आज

 

 

 

लखनऊ। बेहतर स्वस्थ्य मुंह ही मुस्कान पर चार चांद लगा सकता है। अच्छी मुस्कान के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्राश करना आवश्यक है। महत्वपूर्ण यह है कि रात में भोजन के बाद सोने से पहले टूथ ब्राश आवश्यक है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, यह भी दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
यह जानकारी शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस की पूर्व संध्या पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दंत संकाय के वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ व सर्जन डा. लक्ष्य ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह की अपेक्षा रात में टूथब्राश करना दांतों के बेहतर होता है। फास्ट फूड व कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना आजकल युवा वर्ग में शौक बन गया है। कोल्ड ड्रिंक से दांतो को नुकसान भी पहुंचता है। इससे दांतों खराब होते है, लगातार एसिड बनने का असर भी मुंह व दांत पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस में भाग में लेने वाले युवा वर्ग को बाइट गार्ड का प्रयोग करना चाहिए। इससे खेलते वक्त दांत नहीं टूटेंगे आैर मुस्कान बरकार रहेगी। विदेशों में इसका चलन है, लेकिन यहां अभी कम प्रयोग किया जाता है।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिया गुप्ता कहना है कि कुछ बच्चों को अंगूठा चूसने की आदत देखी होगी। अगर चार वर्ष का होने के बाद भी बच्चा अंगूठा चूस रहा है, तो गंभीर हो जाए। इस आदत से आपके बच्चे के दांत टेढ़े हो सकते हैं। इसके अलावा मुंह की लार में वृद्धि के लिए फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी का सेवन करना चाहिए। यह सूक्षम खाद्य पदार्थो के कणों को दांतों पर चिपकने से बचाता हैं। खट्टे फलों का सेवन कम करना चाहिए। इससे दांतों का क्षरण होने की संभावना ज्यादा होती है।

 

Previous articleलोहिया संस्थान : स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रैली निकाल कर किया जागरूक
Next articleबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सीएम योगी नेODOP का बनाया ब्रांड एंबेसडरबेसडर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here