काम करों… 2018 में सिर्फ सार्वजनिक अवकाश 25

0
1049

लखनऊ। योगी सरकार ने अब काम पर ध्यान दे रही है। सरकारी अवकाशों में आगे – पीछे का जोड़ तोड़ करके चार- पांच दिन अवकाश लेने की जुगत करने वालों के मंसूबे बेकार हो गये है। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के मद्देनजर वर्ष 2018 में सार्वजनिक अवकाश में कटौती करते हुए 44 से घटाकर 25 दिन कर दिये है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के लिये सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी की है। छुट्टियां 25 दिन की सार्वजनिक तथा 30 निर्बन्धित दी गयी हैं।

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश 44 से घटाकर 25 दिन कर दिये गये है। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों के लिए निर्बन्धित छुट्टियों की संख्या को वर्ष में 16 से बढ़ाकर 30 दिन किये गये हैं। राज्य कर्मचारी एक वर्ष में केवल दो निर्बन्धित छुट्टियों का लाभ उठा सकते हैं। दो छुट्टियां रविवार के दिन होने के कारण वर्ष 2018 में राज्य कर्मचारियों का दो दिन का नुकसान होगा। वर्ष 2018 में राम नवमी और रक्षाबंधन रविवार को है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरकार ने मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, चेति चंद, परशुराम जयंती, विश्वकर्मा पूजा और चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टियों की सूची से हटा दिया है। हालांकि सरकार ने कर्मचारियों को इन दिनों में निर्बन्धित छुट्टी लेने की अनुमति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, 2018 में पहली सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी को गणतंा दिवस होगा और अंतिम 25 दिसंबर को क्रिसमस होगा।
अगले साल, दूसरे शनिवार और रविवार को छोड़कर मई और जुलाई में राज्य कर्मचारियों के लिए कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। सचिवालय के कर्मचारियों और सरकारी विभागों के प्रमुख कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को छुट्टी मिलती है।

मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ ने गत 19 मार्च को कार्यभार ग्रहण किया था। वह महापुरूषों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर छुट्टी दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने स्कूलों में जन्मदिन के दिन के अवसर पर महापुरूषों के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देने के लिये छुट्टियां न कराये जाने का आदेश दिया था।

बताते चले कि अप्रैल से राज्य सरकार ने इस संबंध में 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए थे। सरकार ने हालांकि 14 अक्तूबर को डॉ0 भीमराव अंबेडकर और दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर छुट्टियां बरकरार रखीं। बाद में, राज्य मंािमंडल ने एक प्रस्ताव लाकर 15 सार्वजनिक अवकाशों को निरस्त कर दिया था। निर्देश दिया था कि कार्यक्रमों के माध्यम से छााों को महापुरूषों के व्यक्तित्व के बारे में पढ़ाया जाये। प्रदेश में, 44 सार्वजनिक छुट्टियां हैं जिनमें से 17 व्यक्तियों के जन्मदिनों से संबंधित हैं। पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने पूर्व प्रधान मंाी चंद्रशेखर (17 अप्रैल), महर्षि कश्यप और महर्षि निशादराज (05 अप्रैल), हारत अजमेरी ग़रीब नवाज उर्स (26 अप्रैल), महाराणा प्रताप (09 मई) के जन्मदिन पर सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की थी। इसके अलावा अम्बेडकर की पुण्यतिथि (06 दिसंबर) के अवसर पर छुट्टी घोषित की थी।

Previous articleभारत ने जीता कांस्य पदक
Next article8 सेमी का एड्रिनल ग्लैंड ट्यूमर निकाला इस तकनीक से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here