लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में आवारा कुत्तें हमलावर हो गये है। बुधवार की रात कुत्तों के झुंड ने परिसर में अलग- अलग स्थानों पर सात लोगों को बुरी तरह से काट कर घायल कर दिया। इनमें कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ आैर कई तीमारदार भी शामिल है। इसके अलावा एक महिला को भागी को गिर कर घायल हो गयी। बताया जाता है कि परिसर में कुत्तों का आंतक पहले से है, लेकिन रैन बसेरा या परिसर में कहीं बैठे इक्का दुक्का तीमारदारों को कभी कभार काट लेते थे, जिससे उनके आंतक का खुलासा नहीं हो पाता था। लोगों ने इसकी शिकायत केजीएमयू प्रशासनिक अधिकारियों से की है। फिलहाल बृहस्पतिवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिसर में रैन बसेरा या अन्य विभागों के बाहर लेटे बैठने वालों में दहशत का माहौल है।
केजीएमयू परिसर में बुधवार को ओपीडी में तैनात संजय पैदल गांधी वार्ड के सामने से गुजर रहे थे, तभी कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया, कुत्ते से बचने के लिए भागे, लेकिन उन्हें दौड़ा कर कई जगह काटकर घायल कर दिया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मी व तीमारदारों ने उन्हें बचाने की कोशिश की ,तो दो तीमारदारों को भी कुत्ते ने उन्हें दौड़ा कर काट लिया। कुत्ते ने एक तीमारदार के पैर में काटा तो दूसरे का हाथ नोच लिया। वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। कुछ समय बाद रेडियोडायग्नोसिस विभाग की सुषमा भी उधर गुजरी, उन्हें भी उसी कुत्ते ने दौड़ा कर काट लिया।
गोमतीनगर विस्तार निवासी रमेश कुमार गांधी वार्ड के समीप सीता रसोई के पास से गुजर रहे थे। तभी दो से तीन कुत्तों के झुंड ने उन पर भी हमला बोल दिया। वह बचने के लिए दौड़ लगा दिये, कुछ दूर दौड़ने के बाद कुत्तों ने पकड़ लिया आैर भूरे कुत्ते ने पैर में काट लिया, गहरे जख्म हो गया। आनन-फानन वे इमरजेंसी में टिटनेस और रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। उनका आरोप हैं कि वहां इंजेक्शन नहीं लग सका। पैर से घायल वाले स्थान पर रूमाल बांधा आैर फिर निजी अस्पताल में जाकर जरूरी इंजेक्शन लगवाएं।
बताया जाता है कि रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग के पास भी तीन-चार आवारा कुत्तों के झुंड में घूम रहे थे। इसके साथ वहां भी वह खूंखार भूरा कुत्ता पहुंचा गया। वहां भी उसने लेटे बैठे तीमारदारों को दौड़ाना शुरू कर दिया। वहां पर भगदड़ गयी। भागने में दो लोग सड़क पर गिर गए। दोनों को कुत्ते ने काट लिया। आस-पास के लोगों ने दोनों को कुत्ते से बचाने की कोशिश की, तब तक दोनों को कुत्तों ने काट लिया था। बताते है कि अफरा-तफरी में एक बुजुर्ग को मामूली नाखून लगे थे, जबकि दूसरे को हाथ में घाव हो गया है।