लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो और मरीजों में संक्रमण पाजिटिव पाया गया हैं। यह दोनों मरीज विदेशों से यात्रा कर लौटे हैं। दोनों में एक मरीज राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र का है,जबकि दूसरा मरीज लखीमपुर का है। इन्हें केजीएमयू के आइशोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में केजीएमयू में पांच कोरोना पाजिटिव मरीज भर्ती हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। संदिग्ध कोरोना के आठ लोगों को आइशोलेशन में भर्ती किया गया है। उधर विदेश से लौटे 14 यात्रियों को लोकबंधु अस्पताल के कोरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन्हें 14 दिन भर्ती रखकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी की करेगा। इसके अलावा केजीएमयू में कुल 28 नमूने जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए। इनमें छह नमूनों की जांच अभी भी चल रही है। 20 लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार गोमतीनगर निवासी युवक सोमवार को यूके की यात्रा कर लौटा था। बुधवार को युवक को सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी के लक्षण दिखने लगे। परिजनों ने कोरोना के लक्षणोंं के आधार पर जांच कराई गयी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर युवक को केजीएमयू के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। दूसरा मरीज लखीमपुर खीरी स्थित मैगलगंज कस्बे का निवासी है। 57 वर्षींय यह मरीज का आठ मार्च को टर्की की यात्रा कर लौटे थे। सर्दी-जुकाम और तेज बुखार होने पर कोरोना की आशंका में जांच करायी गयी। जांच में कोरोना पाजिटिव होने का पता चला। आलमबाग स्थित लोक बंधु अस्पताल में विदेश यात्रा करके लौटे 14 यात्रियों को कोरेन्टाइन वार्ड में करा कर जांच की जा रही है। प्रथम चरण में जांच निगेटिव आने के बाद भी उन्हें कुछ दिन भर्ती क रके लक्षण देखे जाएंगे। उसके बाद ही घर वापस भेजा जाएगा।
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद लखनऊ व लखीमपुर के दोनों मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पहले से तीन मरीज भर्ती चल रहे हैं। सभी मरीजों की तबीयत स्थिर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कुल 28 नमूने जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए। इनमें छह नमूनों की जांच अभी भी चल रही है। 20 लोगों के नमूने जांच में नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.