खेलो इंडिया यूथ गेम्स – खिताब के दावेदार ओडिशा के लड़के और हरियाणा की लड़कियां आसान ग्रुप में

महाराष्ट्र की टीम में क्रिडा प्रबोधिनी के खिलाड़ियों का बोलबाला

0
817

पुणे – खेलों इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) 2019 के हाकी के मुकाबले मुम्बई और पुणे में सात जनवरी से खेले जाने हैं। खिताब के दावेदार माने जा रहे ओडिशा के लड़कों की टीम और हरियाणा की लड़कियों की टीम को अपेक्षाकृत आसान ग्रुप में रखा गया है। ओडिशा की टीम पूल-ए में है और उसने अपने मैच एमएचए स्टेडियम (मुम्बई) में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मेजबान महाराष्ट्र के खिलाफ खेलने हैंष पूल-बी में पंजाब, चंडीगढ़, झारखंड और हरियाणा की टीमें हैं

Advertisement

लड़कियों के वर्ग में हरियाणा के पूल-बी में ओडिशा, मिजोरम और मेजबान महाराष्ट्र के साथ रखा गया हैष झारखंड को पूल-ए में पंजाब और चंडीगढ़ के साथ रखा गया है और इस साल इसे ग्रुप आफ डेथ माना जा रहा है।

  • यू-17 और यू 21 पुरुष सेगमेंट के मुकाबले मुम्बई में खेले जाने हैं। इसी वर्ग में महिला टीमों के मुकाबले खड़गवासला स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी में 12 जनवरी से होने हैं। इस बीच, महाराष्ट्र की टीम की घोषणा कर दी गई है और इस टीम में क्रिडा प्रबोधिनी के खिलाड़ियों का बोलबाला है।
  • ये खिलाड़ी शिव छत्रपति स्पोटर्स काम्पलेक्स बालेवाडी से ताल्लुक रखते है।
  • यू-21 सेगमेंट में डिफेंडर गणेषश पाटिल और सेंटर हाफ भावना खड़े क्रिडा प्रबोधिनी से हैं और अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हैं।
  • यू-21 (महिला एवं पुरुष) टीमों में पुणे के खिलाड़ियों का बोलबाला है। महिला तथा पुरुष टीमों में स्थान पाने वाले कुल 36 खिलाड़ियों में से 22 खिलाड़ी पुणे से हैं। इनमें से 15 खिलाड़ी (सात पुरुष और 8 महिला) क्रिडा प्रबोधिनी से हैं।
  • यू-17 सेक्शन में 10 खिलाड़ी लड़को वर्ग मे् क्रिडा प्रबोधिनी से हैं जबकि नौ लड़िकयां इसी खेल संगठन से हैं।
  • महाराष्ट्र को ग्रुप-बी में हरियाणा, ओडिशा और झारखंड के साथ रखा गया है। यह टीमन अपने मैच मुम्बई में खेलेगी। इसक पहला मैच 8 जनवरी को ओडिशा से होना है।
  • महाराष्ट्र की महिला टीम को ग्रुप-बी में झारखंड, मिजोरम और ओडिशा के साथ रखा गया है। स टीम अपने मैच खड़गवासला में खेलेगी और इसका पहला मैच 12 जनवरी को ओडिशा से होना है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसीएम पहुंचे पीजीआई, लिया विधायक का हालचाल
Next articleअब फिजिशियन भी लिख सकते है यह मेडिसिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here